Featured Posts

Breaking

Sunday, 22 March 2020

संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 28,

संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 28,

 कनिका कपूर के सम्पर्क में आए 11 रिश्तेदार और जितिन प्रसाद की रिपोर्ट निगेटिव आयी

कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से पीड़ित चार लोगों की मौत हुई है। यूपी में अभी तक 28 मामले सामने आए हैं। वहीं कनिका के मां-बाप और कानपुर के 11 रिश्तेदार के कोरोनावायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। एतिहातन डिप्टी केशव प्रसाद मौर्या ने अपने स्टॉफ के साथ कोरोनो वायरस का टेस्ट कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वाराणसी के एक रहने वाले एक शख्स में हालांकि संक्रमण की पुष्टी हुई है।

अगर आप या आपके आसपास ऐसे 5 तरह के संदिग्ध लक्षणों वाले लोग हैं तो तत्काल कोरोनवायरस की जांच कराएं

दरअसल वाराणसी में छितौरा सहमलपुर के रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक में कोरोनवायस की पुष्टि हुई थी। बीएचयू में उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे की टेस्टिंग लैब द्वारा नॉवेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

यह व्यक्ति 17 मार्च को दुबई से दिल्ली फ्लाइट से आया था उसके बाद ट्रैन से 18 मार्च को वाराणसी पहुंचा था।
यहां से वह टेम्पो से अपने गांव गया था। लेकिन बाद में बुखार और खांसी होने की वजह से वह 19 मार्च को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में दिखाने गया था। इसको गले में खराश थी। इसका सैंपल बीएचयू भेजा गया जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई थी।

इसको गले में खराश के अलावा कोई विज़िबल सिम्पटम नहीं हैं। उसे दीन दयाल उपाध्याय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसका इलाज चालू किया गया है।

कानपुर में कनिका के रिश्तेदारों समेत 35 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

कानपुर में सिंगर कनिका कपूर के मामा के परिवार के सभी 11 लोगों की सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आयी है।परिवार की परेशानी तो हल हुई है साथ ही कानपुर के लोगों ने राहत की सांस ली है। कानपुर में अभी तक कोई भी कोरोना पाज़िटिव नही पाया गया।


दरअसल कनिका कपूर के मामा कानपुर में रहते हैं और कनिका मामा के घर आई थीं। इसके बाद कनिका कपूर में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कानपुर में हड़कंप मच गया था। प्रशासन में कनिका के करीबी 11 लोगों के सैम्पल भेजे थे।जिलाधिकारी कानपुर ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि सभी 11 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है जो कानपुर के लिए राहत की बात है । उन्होंने जनता कर्फ्यू पर कहा कि जनता का सहयोग मिल रहा है।

अब तक 343 लोगों में कोरोना के लक्षण

इस बीच यूपी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर जारी किए आंकड़े में उत्तर प्रदेश में अब तक 343 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए थे। कोरोना प्रभावित 12 देशों से अबतक 6134 लोग उत्तर प्रदेश लौटे हैं। अब तक वाराणसी और नोयडा समेत अन्य जिलों से 28 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गए थे। इनमें आगरा के 8, गाजियाबाद 2, लखनऊ 8, नोएडा में 6, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद में एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव गए हैं।

वहीं 7 आगरा 2 गाजियाबाद और 1 नोएडा समेत 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। 3378 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया हैं। यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 25683 लोगों की जांच की गई की हैं।
संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 28,
Varanasi Lucknow Coronavirus (COVID-19) Outbreak Live | Confirmed Corona Virus Cases in UP Varanasi Lucknow Kanpur Cases Death Toll Latest News and Updates;


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I