झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग देखी गंगा आरती,
कहा- नदियों का संरक्षण करना हम सबका दायित्व
काशी में झारखंड के मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन गुरुवार को पत्नी औरबच्चों के साथ शादी की सालगिरह पर गंगा मैया से लेकर मंदिरों में मत्था टेकने पहुंचे। सीएमबनने के बाद सोरेन पहली बार वाराणसी में बाबा विश्वनाथ दरबार में आए हैं। हालांकि, उन्होंनेमीडिया के सवालों से बचने की कोशिश की।कहा- यहां निजी कार्यक्रम में आया हूं। इसलिए कुछ बयान देना सही नहीं है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की केंद्र सरकार काे चुनाैती- आरक्षण नहीं दिया ताे हम काेयला, लाेहा भी नहीं देंगे
जलवायु परिवर्तन, विकास को लेकर हेमंत नेकहा कि नदियों पर प्रहार हो रहा है। नदियोंको संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी है। सरकार का भी दायित्व है। क्योंकि गंगा एक अदृश्य शक्ति है जो सभी को एक साथ बांधे हुए हैं।
पत्नी और बच्चों के साथ काशी आए हैं सोरेन
प्रोटोकॉल के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किया। शाम को विश्व प्रसिद्ध गंगा घाट की आरती में भाग लेने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।शनिवार को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए जाने का कार्यक्रम है। वहां पूजा-अर्चना कर वह वाराणसी होते हुए वापस लौटेंगे।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment