इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब बस्ती जिले का नाम बदलने की तैयारी,
राजस्व बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है
फैजाबाद और इलाहाबाद के बाद अब योगी सरकार एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी में है। चर्चा है कि अब बस्ती जिले का नाम बदला जा सकता है। बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस बाबत जिला प्रशासन ने सरकार को एक रिपोर्ट भी भेजी है।प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदल चुकी है योगी सरकार
इससे पहले योगी सरकार मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर चुकी है। सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किया था। फैजाबाद का नाम अयोध्या रखा गया है।योगी ने बस्ती केमेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का ऐलान किया था
बस्ती महोत्सव के दौरान सालभर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखने का ऐलान किया था। महर्षि वशिष्ठ भगवान राम के गुरू थे। मेडिकल कॉलेज का नाम बदले जाने के बाद से ही सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय कुमार सिंह ने जिले का नाम बदलने की मांग शुरू कर दी।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment