पश्चिम विद्युत वितरण निगम की ओर से अनोखी पहल,
बकाया बिजली बिल के भुगतान लिए मंदिर-मस्जिद से होगा ऐलान
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। अब तक मुनादी कराने और गांव गांव कैंप लगवाने वाली कंपनी ने अब फैसला किया है कि लोगों को बिजली बिलों के भुगतान के लिए अब मंदिरों और मस्जिदों से भी ऐलान कराया जाएगा ताकि लोगों को भुगतान के लिए प्रेरित किया जा सके।14 जिलों के हर गांव में कैंप लगाने के निर्देश
आसान किस्त योजना के तहत वेस्ट यूपी के सभी जिलों के हर गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए खुद प्रबंध निदेशक गांव-गांव जाकर कैंपों में लोगों से बिल अदायगी की अपील कर रहे हैं और लोगों को भरोसा दे रहे है कि जिस इलाके में अच्छा भुगतन होगा, वहां बिजली की आपूर्ति भी बेहतर होगी। एमडी ने कहा कि इस अभियान के तहत गांवों में डुग्गी-मुनादी भी कराया जाएगा।एमडी ने साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि घर-घर जाकर किसान आसान किस्त योजना और आसान किस्त योजना के पोस्टर चस्पा किए जाएं। जन सुविधा केन्द्रों पर अधिक से अधिक कैंप लगवाया जाए और उपभोक्ताओं को कैम्पों की तिथि, स्थान की जानकारी भी दी जाए।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment