हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन को गोली मारने वाला शूटर मुठभेड़ में घायल,
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन को गोली मारने वाला शूटर रायबरेली का जितेंद्र शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया। एसीपी कैंट कार्यालय के पास आलमबाग के देवीखेड़ा में दोनों ओर से करीब तीन राउंड फायरिंग हुई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शूटर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने मौके से पिस्तौल, कारतूस औरबाइक बरामद की है।
शुक्रवार रात 12.40 बजे इंस्पेक्टर हजरतगंज धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा को सूचना मिली कि जितेंद्र बाइक से रायबरेली भाग रहा है। वह चारबाग स्टेशन के पास है।
इस पर पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया। इस दौरान इंस्पेक्टर आलमबाग आनंद कुमार शाही ने टीम के साथ शूटर जितेंद्र को एसीपी कैंट कार्यालय की ओर से घेरना शुरू कर दिया। देवीखेड़ा मोड़ पर पुलिस को देखते ही जितेंद्र ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र के बाएं पैर पर गोली लगी।
यह है मामला
विश्व हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन (42) रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनके साथ दोस्त आदित्य कुमार श्रीवास्तव भी थे। हजरतगंज इलाके के ग्लोक पार्क के पासअज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी,जिससे रंजीत की मौत हो गई। आदित्य भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रंजीत गोरखपुर में गोला क्षेत्र के अहिरौली गांव के लाला टोला के रहने वाले थे।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment