आज आम लोगों के लिए खुले द्वार;
दुश्मन की हर चाल का जवाब देकर अपनी ताकत का एहसास कराएगी सेना
अपनी तहजीब के लिए दुनिया में मशहूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर इन दिनों पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां पांच फरवरी से 11वां डिफेंस एक्सपो-2020 चल रहा है।बीते तीन दिन में यहां 200 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं, जो राष्ट्र की रक्षातंत्र को मजबूती प्रदान करने के साथ ही भविष्य के डिजिटल डिफेंस की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। शनिवार को डिफेंस एक्सपो के द्वारा आम लोगों के लिए खोल दिए हैं।
अभी तक केवल आमंत्रित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति थी। आज करीब साढ़े घंटे भारतीय सेना विषम परिस्थितियों में कैसे दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है, इसका प्रदर्शन करेगी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आर्टलरी गन, शारंग तोप जैसे 13 आधुनिक हथियार किए लांच; 71 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
सुबह 11 बजे से शुरू होगा लाइव डेमो
डिफेंस एक्सपो, सेक्टर 15 स्थित वृंदावन मैदान में आयोजित किया गया है। यहां हथियारों की प्रदर्शनी के साथ थल सेना के लाइव डेमो के लिए स्थल तय है। शनिवार को सेना यहां अपने जौहर का प्रदर्शन करेगी। गोमती रिवर फ्रंट पर भी हवाई व कमांडो प्रदर्शन करेंगे।डिफेंस एक्सपो में आज होंगे ये कार्यक्रम-
09:00 बजे से- आम लोगों का प्रवेश शुरू।11:00 से 13:30 बजे तक- गोमती रिवर फ्रंट पर लाइव डेमो।
11:30 से 13:30 बजे तक- वृंदावन मैदान में लाइव डेमो।
14:15 से 17:30 बजे तक- गोमती रिवर फ्रंट पर लाइव डेमो।
15:00 से 14:30 बजे तक- वृंदावन मैदान में लाइव डेमो।
16:00 से 15:00 बजे तक- रक्षामंत्री की अध्यक्षता में समारोह।
15:00 बजे- आज दिन के कार्यक्रमों का समापन।
प्रधानमंत्री ने किया था डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन
बीते पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया था। यहां वृंदावन योजना के सेक्टर 15 में 43 हजार वर्गमीटर में फैले मैदान में हथियारों की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा बाजार सजाया गया है। इसकी थीम डिजिटल ट्रांसफार्मेशन ऑफ डिफेंस रखी गई है। 9 फरवरी तक चलने वाले डिफेंस एक्सपो में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 172 और भारत की 857 कंपनियां अपने कौशल व सामरिक शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment