श्रीलंका के पीएम महेंद्र राजपक्षे पहली बार कल पहुंचेंगे काशी
बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर बुद्ध की उपदेशस्थली सारनाथ भी जाएंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महेंद्र राजपक्षे चार दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान वह दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी में प्रवास करेंगे। इस दौरान वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बादभगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में भगवान बुद्ध का दर्शन करने भी जाएंगे।सारनाथ में ही बुद्ध के स्तूप औरपुरातात्विक सग्रहालय में रखे पुरावशेषों का अवलोकन भी करेंगे।
महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के सयुक्त सचिव भिक्षु के मेधानकर थेरो ने बताया कि महेंद्र राजपक्षे श्रीलंका का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सारनाथ रहे हैं। प्रसिद्ध बौद्ध स्थलों में बोध गया, सारनाथ में भगवान बुद्ध का दर्शन पूजन करेंगे।
पुरातात्विक संग्रहालय को भी देखने जाएंगे
प्रधानमंत्री 9 फरवरी को दोपहर में पुरातात्विक संग्रहालय में घूमेंगे। पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप की परिक्रमा कर मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुचेंगे जहां सोसायटी के महासचिव भिक्षु पी शिवली थेरो व भिक्षु के मेधानकर थेरो बौद्ध उनका परपंरागत स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री खंडहर परिसर में भगवान बुद्ध से जुड़े पुरावशेषों के इतिहास को समझेंगे।इससे पहले श्रीलंका के प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने श्रीलंका की एडवांस सिक्योरिटी टीम के साथ ही भारत की सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारी शुक्रवार को वाराणसी पहुंच गई थी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment