Featured Posts

Breaking

Monday, 10 February 2020

मुनव्वर राणा की बेटी के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार, कहा- भारत में कुछ भी बोलने की आजादी है,

मुनव्वर राणा की बेटी के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार, कहा- भारत में कुछ भी बोलने की आजादी है, 

दम घुट रहा है तो पाकिस्तान चली जाइए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलीगढ़ सेसांसद सतीश गौतम ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हम जिस हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं,
वो वाकई बहुत भयानक है। यहां घुटन महसूस हो रही है।

इसके जवाब में भाजपा सांसद ने कहा है कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा को लगता है कि भारत में उनका दम घुट रहा है तो वह पाकिस्तान चली जाएं। उनके पास वीजा व पासपोर्ट सब है, जाने का रास्ता भी खुला हुआ है।



भाजपा के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हो रहे धरना प्रदर्शन पर कहा, '' मैं कई बार वीसी से बात भी कर चुका हूं और उनको पत्र भी लिखा है। उस कैंपस में कुछ सो डेढ़ सौ लोग जिनको पढ़ाई से कोई लेना देना नहीं है। वह धरना कर रहे हैं। बाकी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा भी दे रहे हैं। परीक्षा के लिए उन लोगों का इंतजाम किया जा रहा है। जो धरना दे रहे हैं ऐसे कोई भी छात्र अगली साल आपको यूनिवर्सिटी में नहीं दिखाई देंगे। ''

पाकिस्तान होता तो सुमैया को पता चलता आजादी क्या होती है

मुनव्वर राणा की बेटी के देश में दम घुटने के सवाल पर सतीश गौतम ने कहा कि पाकिस्तान जाने के लिए उनको रास्ता बहुत है। रास्ता खुले हुए हैं। अपना पासपोर्ट लगाई और पाकिस्तान जाइये यदि यहां पर दम घुट रहा है। ये भारत है जिसमे इतनी आजादी में खुले रुप से बोल सकते हो। भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह कह सकते हो। आप भारत में आजादी के साथ कह के चली गईं। यही पाकिस्तान होता तो आपको पता लग जाता कि आजादी क्या होती है।

यह है मामला

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने शनिवार को एएमयू में उत्तर प्रदेश की पुलिस को चोर बताया था। सुमैया ने कहा था कि हम जिस ङ्क्षहदुस्तान में सांस ले रहे हैं, वो वाकई बहुत भयानक है। घुटन महसूस हो रही है।


शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में सीएए के विरोध में चल रहे धरने पर पहुंची सुमैया ने कहा कि पुलिस हमारे पीछे ऐसे भागती है, जैसे चोर सामान छीन कर भाग रहा हो। पुलिस तानाशाह है। ये तानाशाही नहीं चलेगी। नतीजा ये होता है कि अगले दिन मेरे व मेरी बहन के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिए जाते हैं।

 मेरे ऊपर दो-दो मुकदमे ये कहकर कायम होते हैं कि 144 का उल्लंघन किया। पुलिस ने महिलाओं पर लाठी चार्ज भी किया। ऐसा सोचा जाता था कि मुसलमानों की औरतें घर में ही रहती हैं। यह भ्रम आज तोड़ दिया है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि नौजवान इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुनव्वर राणा की बेटी के बयान पर भाजपा सांसद का पलटवार, कहा- भारत में कुछ भी बोलने की आजादी है,
अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम- फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I