युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए इंटर्नशिप स्कीम चलाएगी सरकार,
हर अभ्यर्थी को मिलेंगे 2500 रुपए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर शाम यहां एक कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार यूपी के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए विशेष इंटर्नशिप स्कीम की शुरुआत करेगी।इस स्कीम के तहत 10 और 12वीं के स्टूडेंट्स को विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इस योजना के तहत ग्रैजुएशन कोर्सेस में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी मौके मिलेंगे।
हर अभ्यर्थी को इंटर्नशिप के दौरान मिलेंगे 2500 रुपए
योगी ने कहा कि सरकार की ओर से हर अभ्यर्थी को 2500 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। सीएम योगी ने बताया कि अभ्यर्थियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में 1500 रुपए प्रदेश सरकार और 1000 रुपए का अंशदान केंद्र की ओर से दिया जाएगा। योगी ने कहा कि इस योजना के तहत इंटर्नशिप करने वाले लोगों को नौकरी पाने की दिशा में सहायता दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से एक विशेष एचआर सेल का गठन भी किया जाएगा।डिफेंस एक्स्पो से आएगा निवेश 5 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी
डिफेंस एक्सपो का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में 50 हजार करोड़ का निवेश आएगा, 5 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी और रोजगार के अवसर बनेंगे। उन्होंने बताया है कि यूपी, देश का पहला राज्य है जिसने 3 साल में ढाई लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है।योगी आदित्यनाथ ने रविवार को फर्टिलाइजर परिसर में पीएसी महिला बटालियन और पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय की आधारशिला रखी। बीते दिनों प्रदेश के तीन जिलों लखनऊ, गोरखपुर व बदायूं में महिला पीएसी बटालियन का ऐलान किया गया था। रविवार को इसकी आधारशिला गोरखपुर में रखी गई।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment