Featured Posts

Breaking

Monday, 10 February 2020

सीएए के विरोध में 33 दिनों से धरने पर बैठीं महिलाओं से पुलिस ने पार्क खाली कराया,


सीएए के विरोध में 33 दिनों से धरने पर बैठीं महिलाओं से पुलिस ने पार्क खाली कराया, 


डीएम ने कहा- निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी

 जिले के मोहम्मद अली पार्क में 33 दिनों से सीएए के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं से पुलिस ने देर रात जबरन पार्क खाली करवा लिया। इससे पहले शनिवार को डीएम से समझौते के बाद प्रशासन ने राष्ट्रगान के साथ ये धरना समाप्त करवा दिया था। इसके वावजूद कुछ महिलाएं धरने से हटने को तैयार नहीं थी।जिलाधिकारी ने आश्वासनदिया था किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।



रविवार रात अधिकारियों की मौजूदगी में पार्क खाली करवाए जाने सेनाराज सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए,जिन्हें पुलिस अधिकारी समझाने में जुटे हैं।तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए आईजी, डीआईजी पुलिस बल के साथ मोहम्मद अली पार्क पहुंचे। यहांलोगों को समझाया। डीआईजी अनंत देव तिवारी का कहना है कि सीएए के विरोध में पिछले एक महीने से धरना चल रहा था।

कुछ ऐसे लोग थे जो धरना जारी रखना चाहते थे

तिवारी ने कहा कि शनिवार को सभी प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की गई थी। इसके बादजिलाधिकारी को ज्ञापन दिलवाकर धरने को समाप्त कर दिया गया था। कुछ ऐसे लोग थे जो धरने को जारी रखना चाहते थे, उनको समझाया गया किअमन-चैन बनाए रखने के लिए जो निर्णय लिया गया है उसका सभी लोग सम्मान करें। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लिया है, इसलिए इस पर जो भी निर्णय होगा वो सुप्रीम कोर्ट करेगा।

वहीं, कानपुर जिलाधिकारी ब्रह्मा देव राम तिवारी का कहना है कि धरना दे रहे लोगों से कई बार बात की गई थी, जिसके बाद तय हुआ था किधरना समाप्त कर दिया जाएगा। कुछ लोग ऐसे थे, जो धरना समाप्त नहीं कर रहे थे, उनको समझाकर धरने को शांतिपूर्वक तरीके से समाप्त कराया जा रहा है।
सीएए के विरोध में 33 दिनों से धरने पर बैठीं महिलाओं से पुलिस ने पार्क खाली कराया,
पार्क खाली कराए जाने के बाद तैनाती पुलिसकर्मी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I