भाजपा नेता रघुराज सिंह ने कहा - दैत्यों के वंशज पहनते हैं बुर्का,
इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए
उत्तर प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री और भाजपा नेता रघुराज सिंह रविवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने बुर्का पहनने पर सवाल उठाते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।उन्होंने कहा, 'बुर्का तो दैत्यों के वंशज पहनते हैं। इस पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए।' रघुराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो पीएम मोदी को डंडे मारने की बात करेगा हम उन्हें जूते से मारेंगे।
'आम आदमी बुर्का नहीं पहनेगा'
रघुराज सिंह ने कहा, 'लक्ष्मण जी ने जब शूर्पणखा की नाक और कान काटे तो उन्होंने बुर्का पहना, जिससे उनका चेहरा ढका रहे। इसलिए जो बुर्का पहनता हैं वह दैत्यों के वंशज हैं। दैत्यों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। आम आदमी बुर्का नहीं पहनेगा। बुर्के का सिस्टम अरब देश से निकला है। बुर्का पहनकर आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं। श्रीलंका में भी बुर्के पर प्रतिबंध लगा हुआ है।' रघुराज जब सभा को संबोधित कर रहे थे, तब वहां मौजूद उनके समर्थकों ने जयश्री राम के नारे भी लगाए। उन्होंने लोगों से देश हित में योगी और मोदी के हाथ मजबूत करने की भी अपील की।पहले भी विवादास्पद बयान दे चुके हैं रघुराज
इससे पहले भी रघुराज सिंह ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफनाने की धमकी दे डाली थी। एक सभा के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि आप मोदी या योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं तुम्हें जिंदा दफना दूंगा।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment