प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की,
बाइक में मिले कागजों से हुई युवक की पहचान
जिले के कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत देवीपाटन के पास रेलवे ट्रैक के बीचों बीच सोमवार की सुबह एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। दोनों की मौत सुबह मालगाड़ीसे कटने की वजह से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए।जांच के दौरानघटनास्थल से कुछ दूरी पर लावारिस पड़ी बाइक मिली जिससे युवक की तो पहचान कर ली गईलेकिन अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पायी है।
महिला की पहचान में जुटी है पुलिस
मौके पर कोतवाली की महिला दरोगा रंजीत सिंह एवं शुक्ला दरोगा ने पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है।पुलिस घटनास्थल से कुछ दूर पर खड़ी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल से मृतक की पहचान हुई, गाड़ी के डिग्गी में रखे कागजात से पुलिस ने युवक की पहचान की है। लेकिन युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार राय ने बताया की युवक का नाम अर्जुन कुमार प्रजापति पुत्र कालिका प्रजापति है। यह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के डेहरा ग्रामसभा के पूरे शुक्लन का निवासी है। मामला प्रेम प्रसंग का है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment