डिफेंस एक्सपो की वजह से लखनऊ में हुआ 500 करोड़ रुपए का कारोबार;
10 हजार वाले कमरे 70,000 में मिले
उत्तर प्रदेश की राजधानी में सम्पन्न हुए डिफेंस एक्सपो की वजह से लखनऊ में 500 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। यह दावा देश में उद्योग और व्यापार से जुड़ी सर्वोच्च संस्था भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) ने किया है।एसोचैम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले डिफेंस एक्सपो की वजह से यहां 500 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है।
होटल के कमरे की कीमतों में हुईबेतहाशा वृद्धि
उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय आयोजन के लिए शहर के होटल एडवांस में ही बुक हो गए थे। सामान्य दिनों में 10,000 रुपए में मिलने वाले होटल के कमरे की कीमत डिफेंस एक्सपो की वह से बढ़कर 65,000 - 70,000 तक पहुंच चुकी थी।लखनऊ में हुए पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो का पीएम मोदी ने 5 फरवरी को शुभारम्भ किया था। रक्षा उत्पादों का निर्माण करने वाली लगभग 1,800 कम्पनियों के प्रतिनिधियों और कर्मचारयों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस वजह से कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में होटल में कमरों की कमी पड़ गई थी।
इससे पहले डिफेंस एक्सपो के दौरान उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि था कि उप्र में बनने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के लिए 23 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये एमओयू रक्षा उत्पाद बनाने वाली कम्पनियों के बीच हुआ है। इससे उप्र में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश आएगा। कम्पनियां अगले एक साल में अपना बिजनेस स्थापित करेंग
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment