रायबरेली में हाथ पैर बंधा युवती का अधजला शव मिला,
हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए जलाने की आशंका
जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज स्थित गोपाल ढाबे के पास स्थित बाग में एक अज्ञात युवती का हाथ पैर-बंधा अधजला शव मिला है। फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दीहै। पुलिस को आशंका है कि युवती की पहले हत्या की गई और फिर पहचान छुपाने के लिए उसे जला दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment