Featured Posts

Breaking

Friday, 28 February 2020

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट थोड़ी देर में, बारिश के कारण टॉस में देरी;

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट थोड़ी देर में, बारिश के कारण टॉस में देरी; 

ईशांत और पृथ्वी शॉ के खेलने पर सस्पेंस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। बारिश के कारण टॉस देरी से होगा।पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले ईशांत शर्मा फिर घायल हो गए हैं। उनके इस मैच में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है।

 उनकी जगह उमेश यादव को मौका मिल सकता है। ईशांत टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट के आंकड़े से महज 3 विकेट दूर हैं। ओपनर पृथ्वी शॉ के पैर में सूजन थी। लेकिन, अब वे फिट बताए जा रहे हैं।

पहले मैच में भारत को 10 विकेट से करारी हार मिली थी। टीम इंडिया न्यूजीलैंड की जमीन पर 50 साल में सिर्फ दो ही टेस्ट जीत सकी है। पिछली बार मार्च 2009 में भारत ने कीवी टीम को हैमिल्टन टेस्ट में 10 विकेट से हराया था। मैच में सचिन तेंदुलकर ने 160 रन की पारी खेली थी। भारतएक अन्य मैच में जनवरी 1976 में ऑकलैंड में 8 विकेट से जीता था।

पुरानी चोट उबरी

ईशांत 300 विकेट लेने वाले छठे भारतीय होंगे। भारतीयों में पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के सबसे ज्यादा 619 विकेट हैं। ईशांत को जनवरी में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान एढ़ी में चोट लगी थी। चार हफ्ते के आराम के बाद उनका फिटनेस टेस्ट हुआ। इसमें पास होने के बाद वे पहले टेस्ट में खेले।

 वेबसाइट ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के मुताबिक, शर्मा की पुरानी चोट फिर उबर आई है। इस प्रकार की चोट को ठीक होने में 6 हफ्ते लगते हैं, लेकिन एनसीए में ट्रेनिंग के 4 हफ्ते बाद ही वे मैदान पर लौट आए थे। कप्तान विराट कोहली की दिक्कत ये है कि जसप्रीत बुमराह ने भी चोट के बाद वापसी की है। उनके साथ मोहम्मद शमी भी लय में नहीं हैं। ईशांत आशा की किरण दिखे, लेकिन अब वे भी अनफिट हैं।




हेड-टू-हेड

भारत ने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 58 में से 21 टेस्ट में जीत दर्ज की, जबकि 11 मैच हारे। 26 मुकाबले ड्रॉ हुए। वहीं, न्यूजीलैंडमें भारत ने 24 में से सिर्फ 5 मुकाबले ही जीते हैं। 9 में टीम को हार मिली, जबकि 10 टेस्ट ड्रॉ हुए। दोनों टीमों के बीच अब तक 20 सीरीज खेलीं गईं, जिनमें टीम इंडिया ने 11 बार जीत हासिल की। 5 में भारत को हार मिली, जबकि 4 सीरीज ड्रॉ रहीं।

दोनों टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा।
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लेंडल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमिसन, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरेल मिशेल, एजाज पटेल, टिम साउदी, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग और मैट हेनर

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट थोड़ी देर में, बारिश के कारण टॉस में देरी;
ट्रॉफी के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और विराट कोहली (दाएं)।

https://ift.tt/387GMj7

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I