Featured Posts

Breaking

Friday, 28 February 2020

भारत का आखिरी ग्रुप मुकाबला श्रीलंका से आज,

भारत का आखिरी ग्रुप मुकाबला श्रीलंका से आज, 

टीम इंडिया  पिछले 9 मैच से अजेय

 भारतीय महिला टीम अपने अंतिम लीग मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका से भिड़ेगी। टीम तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।

दोनों के बीच अब तक खेले गए 17 में से 13 टी-20 भारतीय टीम ने जबकि 3 श्रीलंका ने जीते हैं। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 9 मैच से अजेय है। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच चार मैच हुए हैं। भारत ने तीन जबकि श्रीलंका ने एक मैच जीता है। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 6 साल बाद कोई मुकाबला होने जा रहा है।

भारतीय टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 और फिर बांग्लादेश को 18 रन से हराया था। जबकि तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3 रन से शिकस्त दी।

शेफाली और पूनम का प्रदर्शन शानदार

टीम की ओर से बल्लेबाजी की बात की जाए तो ओपनर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तीनों मैच में बिखर गए। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इन खिलाड़ियों के पास लय हासिल करने का अंतिम मौका है।

ओपनर शेफाली वर्मा ने तीनों मैच में अच्छी शुरुआत की है। लेग स्पिनर पूनम यादव 8 विकेट लेकर टॉप पर चल रही हैं। दूसरी ओर श्रीलंका 2014 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। टीम ने तब भारतीय टीम को 22 रन से हराया था। कप्तान चमारी अटापट्‌टू पर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी।

पिच और मौसम रिपोर्ट: 

शनिवार को मेलबर्न का तापमान 13 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका नहीं है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
  • मैदान पर हुए कुल टी-20 : 5
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 3
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती : 2
  • पहली पारी में औसत स्कोर : 143
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर : 138

हरमनप्रीत तीन मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं

हरमनप्रीत का इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन जारी है। तीन मैच में वे दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 2 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 8 और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन पर पवेलियन लौट गईं।

दोनों टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, ऋचा घोष, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव।
श्रीलंका: हसिनी परेरा, चमारी अथापतथू (कप्तान), उमेशखा थिमाशिनि, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलक्षी डी सिल्वा, अमा कंचना, शशिकला सिरिवर्दने, हर्षिथा मादवी, कविशा दिलहारी, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, दिलानी मंदोरा, हंसिमा करुनारत्ने, अचिनि कुलसुरिया और सथ्य संदीपनी।


भारत का आखिरी ग्रुप मुकाबला श्रीलंका से आज,
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया।

https://ift.tt/2Ibe6eh

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I