Featured Posts

Breaking

Monday, 10 February 2020

दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे सगे भाइयों को बदमाशों ने गोली मारी;

दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे सगे भाइयों को बदमाशों ने गोली मारी; 

एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरे की अस्पताल में मौत

 उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के नंदगंज इलाके मेंरविवार देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे सगे भाइयों कोबदमाशों ने गोली मार दी। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसेजिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों नेवाराणसी के लिए रेफर कर दिया।इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


फर्जी डॉक्टर को 10 लाख रु. में दी पति की हत्या की सुपारी, जहर का इंजेक्शन नहीं मिला तो दूसरों ने मार डाला

घटनानंदगंज थाना क्षेत्र के सिरगिथा की है। यहांकुकुड़हा के रहने वाले विजय और उसका भाई प्रद्युमन स्थानीय बाजार में पंक्चर की दुकान चलाते हैं। रविवार देर शाम दोनों भाई साईकिल से घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते मेंबदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

एसपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि गोली लगने से विजय (42) की मौत हो गई जबकि प्रद्युमन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह क्या थी, इसकी छानबीन की जा रही है।
दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे सगे भाइयों को बदमाशों ने गोली मारी;
डबल मर्डर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I