Featured Posts

Breaking

Saturday, 29 February 2020

अयोध्या आए नृपेंद्र मिश्रा ने रामलला के दर्शन किए;

अयोध्या आए नृपेंद्र मिश्रा ने रामलला के दर्शन किए; 

यहां संतों और ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात करेंगे

श्रीराम जन्मभूमितीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा शनिवार कोअयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंनेरामलला के दर्शन किए।

इसके बाद मिश्रा अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की सम्भावित तिथि, आगामी रामनवमी पर अयोध्या आने वाले भक्तों को रामजन्म भूमि परिसर में आने-जाने की सहूलियत दिएजाने औरपरिसर की समुचित सुरक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। उनके साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथसे भी मुलाकात की औरकई मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया।




सूत्रों की मानें तो मंदिर निर्माण के लिएभूमि पूजन2 अप्रैल को रामनवमी के अलावा अक्षय तृतीया समेत अन्य तिथियों पर भी विचार किया जा रहा है। इस बारे में अंतिम फैसला होली से पहले अयोध्या में होने वाली राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में होने की उम्मीद है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों और संतों से भेंट करेंगे नृपेंद्र

मिश्रायहांट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों औरसंतों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मिश्रा की मुख्यमंत्री से चर्चा मेंअयोध्या में राम लला की शिफ्टिंग के बाद मानस भवन के पास उनके अस्थाईस्थान की समुचित सुरक्षा औरभक्तों को नजदीक से दर्शन-परिक्रमा की सहूलियत दिए जाने पर भी बातचीत हुई। इसके अलावा निर्माण स्थल की मिट्टी की जांच और इससे जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।

फाइबर के मंदिर में विराजेंगे राम लला

राम जन्मभूमि में विराजमान श्री रामलला को गर्भगृह से हटाकर अस्थाईफाइबर के मंदिर में विराजमान किया जाएगा।शिफ्ट करने के लिए अधिगृहीत परिसर में मानस भवन के दक्षिणी हिस्से में प्रशासन ने नापजोख कराई है। 6 दिसंबर 1992 की घटना के बाद से रामलला अस्थाईटेंट में विराजमान हैं।

अयोध्या आए नृपेंद्र मिश्रा ने रामलला के दर्शन किए;
अयोध्या में नृपेंद्र मिश्रा ने हनुमान गढ़ी जाकर दर्शन किए।
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को योगी से मुलाकात की थी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I