खदान में फंसे मजदूरों को बचाने में जुटी एनडीआरएफ की टीम;
अब तक 1 मजदूर का शव निकाला गया
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के ओबरा में शारदा मंदिर के पीछे खदान में शुक्रवार शाम हुए हादसे में शनिवार सुबह पहला शव मिला। इससे पहले ही 2 लोगों को निकाल लिया गया था। अभी 3और मजदूरों के दबे होने की आशंका है।उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव कार्य के लिए बनारस से एनडीआरएफ की टीम शनिवार को सुबह तीन से चार बजे के बीच घटना स्थल पर पहुंच गई।
सोनभद्र के डीएम एस राजालिंगम ने कहा है कि हमें बताया गया था कि खदान के भीतर छह मजदूर काम कर रहे थे। दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया थाऔर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment