Featured Posts

Breaking

Wednesday, 5 February 2020

टीम इंडिया की जीत पर यशस्वी व कार्तिक के गांव में मना जश्न, लोगों ने की आतिशाबाजी,

टीम इंडिया की जीत पर यशस्वी व कार्तिक के गांव में मना जश्न, लोगों ने की आतिशाबाजी, 

मिठाइयां खिलाकर बांटी खुशियां

भारत ने मंगलवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 105 रन बनाए।

वहीं, हापुड़ के रहने वाले कार्तिक त्यागी ने आठ ओवर में 32 रन देकर पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को आउट किया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश के भदोही व हापुड़ में लोगों ने जश्न मनाया। यशस्वी की मां ने पूजा पाठ किया तो पिता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, हापुड़ के धनौरा गांव में लोगों ने आतिशबाजी की और डांस किया।

यशस्वी कभी गोलगप्पे बेचते थे, प्रियम के पिता ने दूध बेचकर प्रैक्टिस करवाई; अब दोनों आईपीएल में खेलेंगे

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया 7वीं बार फाइनल में पहुंच गई। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पोश्चफेस्ट्रूम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 172 रन बनाए थे। भारत ने 35.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 176 रन बना लिए।

पिता की उम्मीदों पर खरा उतरा यशस्वी

यशस्वी जायसवाल भदोही जिले के सुरियावां के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता गांव में ही रहते हैं। मंगलवार को मैच शुरू होने से पहले पिता भूपेंद्र जायसवाल ने आशा जताई थी कि, उनका बेटा शतक लगाएगा। यशस्वी ने मंगलवार को अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाई और शतक भी लगाया।

मां कंचन जायसवाल ने मंगलवार की रात पूजा अर्चना की और पिता भूपेंद्र ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जताई। पिता ने कहा- अब मेरी इच्छा है कि, बेटा यशस्वी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीनियर टीम में भी खेले।

धनौरा गांव में जमकर हुई आतिशबाजी

मंगलवार को अंडर-19 मैच में हापुड़ के धनौरा गांव वालों की निगाहें गेंदबाज कार्तिक त्यागी के प्रदर्शन पर टिकी रहीं। कार्तिक इसी गांव के रहने वाले हैं। लोग अपने काम निपटाकर टीवी देखने लगे थे। कार्तिक ने आठ ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके तो लोग खुशी के झूम उठे। जीत के बाद गांव धनौरा और जनपद में अलग-अलग स्थानों पर जमकर आतिशबाजी हुई।

लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्तिक के पिता योगेंद्र त्यागी ने कहना कि वह बेटे के बेहतर प्रदर्शन से काफी खुश हैं, उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। कार्तिक आगे भी परिवार का और देश का नाम रोशन करेगा।

टीम इंडिया की जीत पर यशस्वी व कार्तिक के गांव में मना जश्न, लोगों ने की आतिशाबाजी,
गेंदबाज कार्तिक त्यागी के गांव धनौरा में जश्न मनाते लोग।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I