Featured Posts

Breaking

Friday, 7 February 2020

18 फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी अपना चौथा बजट,


18 फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी अपना चौथा बजट, 


5 लाख करोड़ पार कर सकता आंकड़ा

 उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र 13 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

18 फरवरी को दोपहर 12:20 बजे योगी सरकार अपना चौथा बजट प्रस्तुत करेगी। एक अनुमान के अनुसार इस बार यूपी सरकार का बजट 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शुरू हुआ विशेष विधानसभा सत्र, जेएनयू में हिंसा के खिलाफ कांग्रेस विधायकाें ने किया प्रोटेस्ट

विधानमंडल का बजट सत्र का कार्यक्रम गुरुवार देर शाम कोजारी किया गया। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि सत्र के प्रथम दिन (13 फरवरी को) राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 14 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा आरंभ होगी। 15 और 16 फरवरी को बैठक नहीं होगी और 17 को अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि विधानसभा 18 फरवरी को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 19 को अभिभाषण पर चर्चा होगी और इसके बाद 20 फरवरी को बजट पर चर्चा आरंभ होगी। 21 को महाशिवरात्रि के अवकाश के बाद 22 व 23 फरवरी को भी बैठक नहीं होगी। इसके बाद सत्र के दौरान विधायी कार्य निपटाए जाएंगे।

पिछली बार योगी सरकार ने पेश किया था चार लाख करोड़ रुपए का बजट

पिछले वर्ष यानी 2019 में यूपी की योगी सरकार ने चार लाख 79 हजार 701 करोड़ 10 लाख रुपए(4,79,701.10 करोड़ रुपए) का अपना तीसरा बजट पेश किया था। यूपी सरकार का वह बजट उसके पिछले बजट के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक था। पिछले वर्ष के बजट में योगी सरकार ने 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये (21,212.95 करोड़ रुपए) की नई योजनाओं को शामिल किया था।

18 फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी अपना चौथा बजट,
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I