Featured Posts

Breaking

Friday, 7 February 2020

ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या; रोड किनारे मिला शव,

ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या; रोड किनारे मिला शव, 

पुलिस प्रेम प्रसंग मान रही वारदात की वजह

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार रात 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ऑटो चालक था। शुक्रवार सुबह घरों से निकले लोगों ने युवक को सड़क किनारे मृत अवस्था में देखा को पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग और जमीनी विवाद को केंद्र मानकर चल रही है।



चौबेपुर थाना क्षेत्र के शिवदशा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ करिया टेंपो चलाता था। गुरुवार की शाम वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं गया। पता चला कि, उसे आखिरी बार भगतुआ चौराहे पर दोस्तों के साथ शराब पीते हुए देखा गया था। शुक्रवार सुबह बलुआघाट मार्ग पर उसकी लाश मिली। अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर में गोली मारी थी।

मौके पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है। घटना स्थल पर पुलिस को खोखा भी बरामद हुआ है।पुलिस सभी तथ्यों को लेकर इस हत्याकांड की जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण मार्तण्ड सिंह ने बताया कि, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर में गोली मारी गयी है। मामला कुछ प्रेम प्रसंग का भी आया है। जांच के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगी।
ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या; रोड किनारे मिला शव,
घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I