कुछ छात्रों ने गणतंत्र दिवस समारोह में डाली खलल
वीसी गो बैक के नारे लगाए, पुलिस ने दौड़ाया
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में रविवार सुबह गणतंत्र दिवस समारोह में कुछ छात्रों ने खलल डालने की कोशिश की। समारोह के दौरानजैसे ही कुलपति तारिक मंसूर ने भाषण शुरूकिया। पीछे खड़े कुछ छात्रों नेवीसी गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद वहां मौजूदसुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया। इससे अफरा तफरी मच गई।कार्यक्रम के दौरान छात्रों की नारेबाजी के बारे में जबवीसी से पूछा तो उन्होंने गणतंत्र दिवस कीबधाई देते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। मीडिया कर्मियों ने जब इस हंगामे की वीडियो और फोटो लेना चाहा तोएएमयू प्रशासन ने उनके कैमरे डाउन करा दिए।
वहीं, एएमयू छात्रों ने बॉबे सैय्यद गेट को बंद कर धरना स्थल पर समारोह का आयोजन किया। इससे आम रास्ता बंद हो गया। इंतेजामिया कमेटी ने तीन युवकों को पकड़ा। इसके बाद छात्रों ने प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment