Featured Posts

Breaking

Sunday, 26 January 2020

लूटपाट कर भाग रहे डेढ़ लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लूटपाट कर भाग रहे डेढ़ लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर 

गोली लगने से हेड कांस्टेबल जख्मी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार रात लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे डेढ़ लाख के इनामी बदमाश चांद मोहम्मद उर्फ काले की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने चांद मोहम्मद को गोली मारकर ढेर कर दिया।

इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हेड कांस्टेबल मनोज दीक्षित को पेट में गोली लगी, वहीं, टीपी नगर थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चोट लगने के कारण जख्मी हुए। इस दौरान एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया।

कौशांबी में बमबाजी कर कैश वैन लूटने की कोशिश, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि, चांद मोहम्मद कुख्यात शारिक गैंग का सदस्य था। 




उस पर मेरठ समेत कई जिलों में 36 मुकदमे दर्ज हैं। सहारनपुर पुलिस ने 50 हजार व मेरठ से एक लाख का इनाम घोषित था। उसके पास से एक कार्बाइन, एक कंट्री मेड बंदूक, कारतूस व लूटी गई बाइक बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि, शनिवार रात आठ बजे टीपीनगर के शिवपुरम में मोनू और चंद्रवीर से लूटपाट की गई। विरोध करने पर दोनों को घायल कर दिया गया। बदमाश मोनू की स्कूटी भी लूट ले गए। उसके बाद टीपीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बदमाशों का पीछा किया।

चार घंटे की कांबिंग के बाद बदमाशों की बागपत रोड पर घेराबंदी की गई। डीपीएस स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। एक गोली सर्विलांस सेल में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज दीक्षित को लग गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक गोली बदमाश चांद के सीने में लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला।

घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान परीक्षितगढ़ के कुख्यात बदमाश चांद उर्फ काले के रूप में हुई। चांद का पूरे जोन में आतंक था। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि घायल सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

लूटपाट कर भाग रहे डेढ़ लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
बदमाशों से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हेड कांस्टेबल।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I