Featured Posts

Breaking

Sunday, 26 January 2020

गांधीजी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे: पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा,

गांधीजी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे: पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा, 

अखिलेश यादव बोले- हम कागज नहीं दिखाएंगे

रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह में सैफई पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा- हम लोग गांधीजी के सत्य, शांति और अहिंसा का संदेश लेकर यात्रा पर निकले हैं।

गांधी शांति यात्रा हमें निकालने की इसलिए आवश्यकता पड़ी, क्योंकि आज के दिन ही देश को नया संविधान मिला था, लेकिन आज संविधान और गणतंत्र खतरे में है, किसान भी खतरे में है। देश मे अशांति है। देश में जगह-जगह विरोध हो रहा है। बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करेंगे, देश को दोबारा नहीं बंटने देंगे। गांधी की हत्या दोबारा नहीं होने देंगे।



वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- हम सब गणतंत्र दिवस पर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। लेकिन वर्तमान सरकार ने लोगों के अंदर डर पैदा कर दिया है। आज यह लोग देश को किस रास्ते पर लेकर जा रहे हैं?

एक वो थे जो लाठी लेकर गुजरात से चले थे और यमुना के किनारे आखिरी सांस ली थी और यह लोग निकले तो गुजरात से हैं और यमुना किनारे बैठे हैं। लेकिन यह लोग देश को बांटने का काम करना चाहते हैं। किसान के सामने अंधकार है।

अखिलेश ने कहा- देश के पूर्व वित्तमंत्री यशवन्त सिन्हा देश की अर्थव्यवस्था को समझते हैं। चम्बल और यमुना किनारे रहने वाले लोग कागज नहीं दिखाएंगे। यह साधु संतों का देश है और यह सपेरों का देश है। सपेरों पर कागज नहीं है। इनके पास घर नहीं है। खेत नही।

इनके पास सांप थे तो वो भी सुप्रीम कोर्ट ने छीन लिए अब इनके पास बीन बची है। पुलिस इन्हें लाठी दिखा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए अखिलेश ने दावा किया कि वहां भाजपा की करारी हार होने वाली है। अरविंद केजरीवाल दोबारा सीएम बनेंगे।

रविवार को सैफई में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, रामगोपाल यादव ने 158 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया। साथ ही सपा के रथ पर सवार होकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा देश की सरकार देश को बांटना चाहती है।
गांधीजी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे: पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा,
सपा महासचिव राम गोपाल, पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
सपा अध्यक्ष ने सैफई में मनाया गणतंत्र दिवस।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I