गोरक्षनाथ मंदिर में अनुराधा पौडवाल ने चढ़ाई खिचड़ी,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कीअयोध्या/गोरखपुर. भजन गायिका अनुराधा पौडवाल मंगलवार को गोरखपुर पहुंचीं। उन्होंने यहां गोरक्षनाथ मंदिर में भगवान महादेव को खिचड़ी चढ़ाकर लोक कल्याण की कामना की। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने अनुराधा को कुंभ 2019 की पुस्तक भेंट की। वे यहां गोरखपुर महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं। इससे पहले अनुराधा पौडवाल ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा- मेरी इच्छा है कि, मैं राम मंदिर में प्रभु राम के लिए स्वर दूं।
गोरक्षनाथ मंदिर में 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर सक्रांति, नेपाल के राजा की खिचड़ी चढ़ाएंगे सीएम योगी
अब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुना दिया है। देश के करोड़ों लोग इस फैसले से खुश हैं। अब जल्द ही राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
ऐसे में मेरी इच्छा है कि रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में प्रभु राम के लिए स्वर दूं। देश के करोड़ों लोग मंदिर के निर्माण को लेकर खुश हैं। सिने गायिका पौडवाल ने कहा कि अब अयोध्या में खुशी का माहौल है। इसके अलावा कोई और बात होनी नहीं चाहिए। जब उनसे सीएए को लेकर देश के माहौल पर सवाल किया तो उनका जवाब था कि दूध में नमक डालने की बात क्यों की जाए?source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment