Featured Posts

Breaking

Tuesday, 14 January 2020

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की हत्या,

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की हत्या, 

गन्ने के खेत से बरामद किए गए शव

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की हत्या,

जिले के कोतवाली देहात के बाकपुर गांव में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो सगे भाईयो का शव मंगलवार को गंगावाला गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत मेंबरामद किया गया। एक की हत्या गोली मारकर तथा दूसरे की हत्या चाकूओं से गोद कर की गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।


कार रुकवाकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सुपारी किलर पर घटना को अंजाम देने का आरोप





पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बाकपुर निवासी शुभम (19) व आशीष (16)पुत्रदेवेंद्र सिंह रविवार की देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। गायब युवकों के पिता देवेंद्र सिंह ने सोमवार को देर रात्रि थाना कोतवाली देहात में अपने दोनों पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

दोनों गायब युवक के पिता देवेंद्र सिंह ने दोनों के शव मिलने की सूचना थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी। सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना विभाग के उच्च अधिकारी को दी। सूचना पर एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सी ओ बिजनौर अरुण कुमार, सी ओ नगीना अर्चना सिंह व स्वातटीम मौके पर पहुंची।

मृतक युवकों के पिता देवेंद्र सिंह ने गांव के युवकों पर अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
एसपी सिटी बिजनौर लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया किबाकपुर निवासी देवेंद्र सिंह के दो पुत्र शिवम और आशीष दो दिन से लापता थे। मंगलवार को दोनों भाइयों के शवगंगावाला गांव के पास गन्ने खेत में बरामद किए गए हैं। अज्ञात हत्यारों ने दोनो की गोली मारकर हत्या की है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।source https://www.bhaskar.com
शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I