स्वतंत्र देव सिंह का निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय
एकमात्र उन्हीं का नामांकन दाखिल
भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश इकाई व राष्ट्रीय परिषद के लिए सदस्यों के लिए चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। केंद्रीय सह चुनाव पर्यवेक्षक मंगल पांडेय के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इनके अलावा किसी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
संगठन के चुनाव में हम बूथ इकाई से लेकर केन्द्र तक अपनी संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन करते हैं। प्रत्येक तीन वर्ष में संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करते हैं।
बताया कि, इस बार उत्तर प्रदेश में भी कुल 98 जिला संगठनों में 87 संगठनात्मक इकाईयों की चुनाव प्रक्रिया अब तक पूर्ण हो चुकी है। इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया भी पूर्ण हुई है। साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए हैं।
बताया कि, शुक्रवार को सुबह 11 बजे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक शभूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी कल ही जाएगी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment