एएमयू में विवादित नारेबाजी पर भाजपा नेता के बिगड़े बोल
कहा- हम तुम्हें जिंदा दफन कर देंगे, देश ऐसे ही चलेगानागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते दिनों अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन पर भाजपा नेता व उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने रविवार को नुमाइश मैदान में आयोजित सभा में विवादित बयान दिया।
धमकी भरे लहजे में सिंह ने कहा- ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान तुम मुर्दाबाद करोगे। योगी और मोदी को तुम को जिंदा दफन करोगे। हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे। मोदी-योगी देश व प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं।
गौरव चंदेल हत्याकांड; प्रियंका गांधी और मायावती ने एक साथ योगी सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
रघुराज सिंह ने कहा- 100 साल पहले क्रिश्चियन का इतिहास नहीं। साढ़े चौदह सौ साल से मुसलमानों का इतिहास नहीं। सभी लोग सनातन धर्म से निकले हैं। अब हमारे हैं, हम सबको अपना मानते हैं। सीएए की जरूरत इसलिए पड़ी कि, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक बीज बो दिया था।
हम डरने वाले नहीं हैं। हम समझौता करने वाले नहीं हैं। देश को हम चलाएंगे। अब सुनने की क्षमता रखो। नहीं तो जेल में भेज देंगे। छोड़ेंगे नहीं किसी को। पोटा लगाएंगे, देशद्रोही कानून लगाएंगे, छोड़ेंगे नहीं किसी सूरत में।
उन्होंने कहा- अगर पाकिस्तान आंख उठाएगा तो पाकिस्तान नक्शे में नजर नहीं आएगा। गोली का जवाब गोला से देंगे। यह मोदी है, यह योगी है, न किसी से डरा है न डरेगा। इसे धर्मशाला नहीं बनने देंगे। अब एनआरसी लागू होगा।मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बताना चाहता हूं।
हमारे अलीगढ़ का मुसलमान बहुत शांतिप्रिय है। सुधार जाओ नहीं तो हमारा मुसलमान अलीगढ़ का इन बेईमानों को, तुम दाऊद इब्राहिम का पैसा लेकर हमारे अधिकारियों को घेरोगे, हमारे मुसलमानों को घेरोगे। हम घेरने नहीं देंगे। पटक पटक के मारेंगे, पटक पटक के मारेंगे।
सिंह ने कहा- हमारा ही खाओगे, हम पर ही गुर्राओगे। जीभ निकाल लेंगे। गुर्राने देंगे नहीं। अब वह समय चला गया कांग्रेस का। हमने फोर्स को खुली छूट दे दी है। हमने देश की फोर्स को खुली छूट दे दी है। अगर कोई एक मारेगा 10 मार के लाओ, कोई एक कत्लेआम करेगा। 20 कत्लेआम करके आओ। यह मोदी योगी की सरकार है बंधुओं। मोदी है तो मुमकिन हैsource https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment