Featured Posts

Breaking

Sunday, 12 January 2020

कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा, पर दंगाइयों को अंजाम तक पहुंचाएंगे

कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा, पर दंगाइयों को अंजाम तक पहुंचाएंगे 

कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा, पर दंगाइयों को अंजाम तक पहुंचाएंगे

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा- 20 दिसंबर को कुछ लोगों ने शहर को जलाने की कोशिश की।

2013 में शहर जला था, हम पहले ही चोट खाए बैठे थे। एक साजिश और ये तो भला हो मुजफ्फरनगर की जनता का, जिन्होंने मुकाबला कर दंगाईयों को भगा दिया। कहा- कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा,

लेकिन जो दंगा करने का काम करेगा उसे अंजाम पर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, परमधाम न्यास के संस्थापक चंद्र मोहन महाराज ने 2020 में जनसंख्या कानून लागू किए जाने की बात की। कहा- मंदिरो में ब्राह्मण पुजारी के साथ-साथ एक-एक पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग का पुजारी होना चाहिए।

दरअसल, रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सीएए के समर्थन में भाजपा द्वारा एक जनसभा हुई और उसके बाद नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें हजारों महिलाओं, बच्चों और परमधाम के अनुयायियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए मीनाक्षी चौक से होते हुए राजकीय इंटर कालेज पर समाप्त हुई।

संजीव बालियान ने कहा- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वोट बैंक की राजनीती करना चाहती है। यहां भी आईं और सब जगह गयी हैं। वो किसी अच्छे काम में तो जाएंगी नहीं। जिन लोगों ने कानून व्यवस्था को हाथ में लेकर दंगा किया उनके घर जाकर क्या मेसेज देना चाहती हैं?

ये वोट बैंक की लड़ाई है। अब मुस्लिम वोट बैंक को लेकर सभी पार्टियों में लड़ाई शुरू हो चुकी है। मुस्लिमो को भड़काया जा रहा है। सीएए कानून किसी के विरोध में नहीं है।

प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा- गली मोहल्लों से निकलकर लोगों ने सीएए का समर्थन किया है। जिन लोगों ने अपराध किया है, कानून तोड़ा है, जिन्होंने पत्थरबाजी की है, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है, वो एक-एक कर चिन्हित किए जा रहे हैं। सभी को नोटिस दिए जा रहे हैं। नुकसान की भरपाई इन्हीं लोगो से की जाएगी। अगर इनके पास भरपाई के लिए पैसा या धन नहीं होगा तो इनकी सम्पत्तियो को नीलाम किया जाएगा।

क्रांति गुरु चंद्र मोहन जी महाराज ने कहा- 2020 में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी देश में होना चाहिए। जैसा विस्फोट जनसंख्या का हो रहा है, उसके लिए जनपद मुजफ्फरनगर से एक साईकिल रैली निकाली जाएगी। जिसमें एक लाख साइकिल सवार मौजूद रहेंगे।source https://www.bhaskar.com

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान।



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I