Featured Posts

Breaking

Sunday, 12 January 2020

लखनऊ में 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव, मिनी इंडिया की झलक

लखनऊ में 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 

मिनी इंडिया की झलक

लखनऊ में 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव,

लखनऊ. नवाबों के शहर लखनऊ में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में फिट यूथ फिट इंडिया थीम पर पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्‍सव 2020 का आगाज हुआ। दक्षिण से लेकर उत्तर और पूरब से लेकर पश्चिम तक की संस्कृति, खानपान और भाषा को एक सूत्र में पिरोने के लिए यहां तमाम झाकियां देखने को मिलीं तो मिनी इंडिया जैसा रंग देखने को मिला। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार मार्च पास्ट करते हुए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी व महापौर डॉक्टर संयुक्ता भाटिया ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की 50 किलो की 6 फिट ऊंची फाइबर की मूर्ति का भी अनावरण किया गया। लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने नृत्य व संगीत कार्यक्रम पेशकर समां बांध दिया।

समारोह में महाराष्ट्र की टीम ने पेश किया कार्यक्रम।
विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों का मंत्री उपेंद्र तिवारी व महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वागत किया।
समारोह का उद्घाटन सीएम योगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
ब्रज की मशहूर कान्हा रास लीला।
मार्च पास्ट में बैंड की बजी धुन।
समारोह में हैरतअंगेज करतबों के संग नृत्य।
समारोह में स्वामी विवेकानंद की छह फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया।
कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
समारोह में युवा इस रंग में दिखे।
बिहार की टीम ने पेश किया नृत्य।
मटका नृत्य पेश करतीं महिलाएं।
अवध की टीम ने भी समारोह में लिया हिस्सा।
नृत्य करती महिलाएं।
आदिवासी ग्रुप ने भी किया डांस।
मयूर नृत्य करतीं महिलाएं।
समारोह में (बाएं से) मंत्री उपेंद्र तिवारी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू व सीएम योगी व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा।
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने पेश किया कार्यक्रम।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाते कलाकार।
होली गीत पर नृत्य पेश करती महिलाएं।
समारोह में आए कलाकार।
समारोह में कार्यक्रम का एक दृश्य।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I