Featured Posts

Breaking

Saturday, 1 February 2020

योगी ने डिफेंस एक्सपो की तैयारियों का लिया जायजा,

योगी ने डिफेंस एक्सपो की तैयारियों का लिया जायजा, 

5 से 9 फरवरी तक हथियारों का बाजार सजाएंगी 70 देशों की कम्पनियां

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिफेंस एक्सपो स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने 5 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो-2020 के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर यूपी पवेलियन, यूपीडा पवेलियन, एमएसएमई पवेलियन तथा अन्य पवेलियनों का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


डिफेंस एक्सपो में 989 एक्जिबिटर्स होंगे शामिल; 70 देशों की 165 विदेशी कम्पनियां लगाएंगी हथियारों की प्रदर्शनी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शित होने वाले आयुध का अवलोकन लखनऊ में पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे डिफेंस एक्सपो में रक्षा हथियारों और सैन्य साजो सामान का जमावड़ा होगा। इसके साथ ही दुनियाभर के तमाम देशों के रक्षा मंत्री और प्रतिनिधि भी शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

प्रशासन ने दावा किया है कि अब तक 35 देशों के तो रक्षा मंत्रियों ने ही आने पर सहमति जताई है। इसके अलावा कई देशों के राजदूत भी इसमें शामिल होने आ रहे हैं। डिफेंस एक्सपो शुरू होने में अब कम समय बचा है। वृंदावन योजना में प्रदर्शनी स्थल अब आकार लेने लगा है। कई कंपनियों के प्रदर्शनी स्थल तैयार हो गए।

सैन्य बाजार में रॉफेल बनाने वाली कंपनी डासॉल्ट भी लगाएगी प्रदर्शनी

राफेल को प्रदर्शित करने वाली कंपनी डासॉल्ट, लॉकहीड मार्टिन, आयुध निर्माणी बोर्ड और अमेरिका की कंपनी बीईई सहित भारत और विदेशों से आने वाली कंपनियों व संस्थानों के स्टॉल लगभग तैयार हो गए हैं। इन कंपनियों के इंजीनियर अपने स्टालों पर हथियारों के डिस्प्ले के साथ उनके प्रस्तुतिकरण की रूपरेखा बना रहे हैं।


एक्सपो की सुरक्षा के लिए भारी भरकम पुलिस फोर्स की तैनाती

एक्सपो स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी तैयारी की है। एक्सपो स्थल पर ढाई किलोमीटर लंबे और साढ़े तीन किलोमीटर चौड़े आउटर एरिया के लिए चार थाने और 16 चौकियां बनी हैं। इसके अलावा नौ अपर पुलिस अधीक्षक, 26 पुलिस उपाधीक्षक, 93 निरीक्षक, 401 उपनिरीक्षक, 33 महिला उपनिरीक्षक, 163 मुख्य आरक्षी, 2076 आरक्षी, 313 महिला आरक्षी तैनात होंगे। एलआइयू के भी एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन पुलिस उपाधीक्षक, 60 निरीक्षक, 120 उप निरीक्षक, 310 मुख्य आरक्षी व 100 महिला मुख्य आरक्षी तैनात होंगी।


योगी ने डिफेंस एक्सपो की तैयारियों का लिया जायजा,
सीएम योगी ने लखनऊ के वृंदावन में डिफेंस एक्सपो की तैयारियों का जायजा लिया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I