प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को प्रियंका ने लिखा भावुक पत्र;
कहा- अपनों के खोने का गम हमें पता है
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता कानून को लेकर यहां हुए उपद्रव में मारे गए छह लोगों के परिजनों को पत्र लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। पत्र में लिखा है कि अपनों का खोना क्या होता है, मैं दिल की गहराइयों से समझती हूं।
शुक्रवार देर शाम कांग्रेस काप्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों के परिजनों से मिलने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने प्रियंका का पत्र भी परिजनों को सौंपा गया।
प्रियंका गांधी ने नूर मोहम्मद के परिजनों से की मुलाकात; कहा- पुलिस की अमानवीय कार्रवाई के खिलाफ लड़ती रहेगी कांग्रेस
इसके बाद मोहम्मदगंज के नवीजान, रसूलपुर के अरमान, रामगढ़ के मुकीम, अशरफगंज के मोहम्मद शफीक और नगला मुल्ला के हारून के परिजनों से मिले। इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने पत्र के माध्यम से मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी। पत्र में लिखा है कि आप अपने को अकेला न समझें। हौसला न खोएं, हम सब आपके साथ हैं। हमें आगे बढ़ना है और इंसाफ की मांग को मजबूत करना है।source https://www.bhaskar.com


No comments:
Post a Comment