Featured Posts

Breaking

Sunday, 5 January 2020

यूपी में घुसे आईएसआईएस के दो आतंकी, नेपाल भागने की आशंका

यूपी में घुसे आईएसआईएस के दो आतंकी, 
नेपाल भागने की आशंका, बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाई गई

यूपी में घुसे आईएसआईएस के दो आतंकी, नेपाल भागने की आशंका

आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के दो आतंकी ख्वाजा मोइनुद्दीन और अब्दुल समद के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की खबर है। इसके मद्देनजर नेपाल सीमा से सटे गोरखपुर जोन में अलर्ट घोषित किया गया है।

आशंका है कि, ये दोनों आतंकी सिद्धार्थनगर, कुशीनगर व महाराजगंज से नेपाल भाग सकते हैं। बस्ती रेंज तक सतर्कता बढ़ा दी गई है। अयोध्या में भी पुलिस व खूफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। वाहनों की चेकिंग हो रही है।





2017 में चेन्नई में पकड़ा गया था मोइनुद्दीन


खूफिया एजेंसियों के मुताबिक, आखिरी बार 16 दिसंबर तक अब्दुल समद व ख्वाजा मोइनुद्दीन को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देखा गया था। जांच में पता चला कि, सीरिया से लौटने के बाद दोनों आतंकी दक्षिण भारत समेत अन्य राज्यों में युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें आईएसआईएस से जोड़ता था। दोनों पाक समर्थित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के संपर्क में हैं। मोइनद्दीन को सितंबर 2017 में एनआईए ने चेन्नई से पकड़ा था। जबकि, आतंकी अब्दुल समद को फरवरी 2018 में पकड़ा गया था। पुणे विस्फोट से जुड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य को समद ने हवाला के जरिए खाड़ी देश से मिले 3.50 लाख रुपए पहुंचाए थे।

नेपाल से सटे जिलों में अलर्ट

यूपी में घुसपैठ की आशंका से नेपाल से सटे सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर और देवीपाटन मंडल के बहराइच व बस्ती जोन में अलर्ट घोषित किया गया है। दोनों के फोटो एसएसबी व लोकल पुलिस को मिले हैं। खूफिया एजेंसियां भी नेपाल बॉर्डर पर रेकी कर रही हैं।

अयोध्या पुलिस को भेजे गए फोटो

बस्ती रेंज के आईजी आशुतोष कुमार ने कहा- अयोध्या पुलिस को भी दोनों आतंकियों के फोटो भेजे गए हैं। राम मंदिर पर आए फैसले के बाद से अयोध्या आतंकियों के हिटलिस्ट में है। अयोध्या में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही है। वहीं, गोरखपुर जोन के महराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर जिले में बॉर्डर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।source https://www.bhaskar.com

आतंकियों की फोटो जारी की गई।



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I