Featured Posts

Breaking

Saturday, 18 January 2020

नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा करेगी क्षेत्रिय रैलियां

नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा करेगी क्षेत्रिय रैलियां

वाराणसी में योगी और स्मृति की जनसभा आज

संगठन का चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब भाजपा के नेता नागरिकता संशोधन अधिनियिम (सीएए) के समर्थन में प्रदेश में कई जगहों पर रैलियां कर लोगों के भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे। भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां शनिवार 18 जनवरी को वाराणसी से शुरू हो रही हैं। इस रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे।


विरोध में निकाला मशाल जुलूस तो समर्थन में निकली रैली से संदेश- नागरिकता कानून से किसी को नुकसान नहीं

अवध क्षेत्र की रैली 21 जनवरी को रामकथा पार्क सेक्टर जे रेलनगर बंगला बाजार लखनऊ में होगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

पश्चिमी उप्र के कई जिलों में भी होंगी जनसभाएं

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनजागरण अभियान के प्रभारी गोविंद शुक्ल ने बताया कि कानपुर क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को कामर्शियल ग्राउंड मैदान कानपुर में होगी। रैली को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।


पश्चिम क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को मेरठ में माधोकुंज शताब्दीनगर मेरठ में होगी। रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ब्रज ब्रज क्षेत्र की रैली 23 जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान आगरा में होगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा करेगी क्षेत्रिय रैलियां
उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I