जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता की मां को पीट पीटकर मार डाला
पत्थर और चॉपड़ से किया था हमला
जिले के चकेरी थानाक्षेत्र के जाजमऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। यहां नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को पीट-पीटकर मार डाला।कुछ दिनों पहले ही पीड़िता की मां और मौसी को आरोपियों ने जमकर पीटा था। दोनों का उपचार बीते 8 दिनों से हैलट अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामलें में अभी तकतीन लोगों को गिरफ्तार कियाहै।बीते 9 जनवरी को मुख्य आरोपी ने दर्जनों साथियों के साथ रूबी और उसकी बहन रूखसाना पर जानलेवा हमला कर दिया था। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मृतका के भाई सलीम खान के मुताबिक, हम लोग उस दिन ड्यूटी पर थे और हमारी बहने घर पर थी। आठ से दस लोग घर पर घुसे और बहनों के साथ बदसलूकी की। घर से घसीट कर सभी को जमकर पीटा था जान से मारने का प्रयास किया था।
पुलिस को सूचना देने को सूचना देने के बाद हम लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 9 जनवरी को हैलट में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। रूबी की लड़की का केस चल रहा है इसमें इन लोगों ने धमकी थी। केस वापस लेलों वर्ना जान से मार देंगें। जब केस वापस नहीं लिया तो जान से जानलेवा हमला कर दिया।
हमलावरों ने पत्थर और चॉपड़ से किया था हमला
मृतका के पति फिरोज आलम ने बताया कि हमलावरों ने पत्थर और चापड़ से हमला किया था। महबूब , आदिब , पिंटू , श्यामबाबू , महफूज , जबीन , फिरोज , विक्की समेत इनके कई साथी थे। बीते 8 तारीख की रात पत्नी और साली दवा लेने के लिए निकली थी। उसी वक्त महबूब ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।एसएसपी अंनतदेव के मुताबिक वर्ष 2018 में एक अभियोग पंजिकृत किया गया था। हमलावर सभी मुल्जिम थे और जमानत पर बाहर थे। पीड़िता के भाई और ये सभी बैठकर शराब पीते थे। इस बात को परिवार ने शिकायत किया था इसके बाद इन सभी ने उनके साथ मारपीट की थी।
हमले में घायल महिला 8 दिन से भर्ती थी। आज उसकी मौत हो गई है इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगो को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment