Featured Posts

Breaking

Friday, 3 January 2020

सपा नेता की गोली लगने से मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, बसपा के टिकट पर अमेठी से लड़ा था चुनाव

सपा नेता की गोली लगने से मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, 
बसपा के टिकट पर अमेठी से लड़ा था चुनाव


सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले सपा नेता राहुल मौर्य उर्फ रामबाबू मौर्या की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात राहुल अपने बेडरूम में कनपटी के पास गोली लगने से घायल हुए थे।

उन्हें जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि, गोली कैसे लगी, यह अभी पता नहीं चल सका है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। राहुल मौर्य बीएसपी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ चुके हैं।

रिटायरमेंट के चार माह पहले दरोगा ने कोतवाली में की खुदकुशी, सदमे में मां ने भी दम तोडा 

कोतवाली नगर स्थित शास्त्री नगर मोहल्ले की घटना







कोतवाली नगर स्थित शास्त्री नगर निवासी राहुल मौर्या (40) गुरुवार रात अपने कमरे में थे। तभी परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि, राहुल खून से लथपथ फर्श पर पड़े हैं। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां डाक्टर राजेश ने उनका प्रथम उपचार किया। डाक्टर की मानें तो गोली कनपटी पर लगी थी, जिससे खून अधिक बह गया। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ लेकर पहुंचे, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। राहुल वर्तमान में सपा में थे और नए वर्ष पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलकर लौटे थे।

लाइसेंसी रिवाल्वर, एक अदद खोखा व एक मोबइल फोन बरामद

पुलिस के अनुसार जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि राहुल ने स्वयं गोली चलाकर आत्महत्या की है। इस संबंध में इनके परिवारजनों द्वारा कोई भी सूचना न तो थाने को और न ही डायल 112 को दी गई। घटना पूर्ण रूप से संदिग्ध प्रतीत हो रही है, घटना स्थल निरिक्षण से एक अदद लाइसेंसी रिवाल्वर, एक अदद खोखा व एक अदद मोबइल फोन बरामद हुआ है।source https://www.bhaskar.com/uttar-pradesh

सपा नेता रामबाबू मौर्या



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I