ट्रैक्टर ने बाइक सवार ग्रामीण को कुचला, मौत से नाराज लोगों ने लगाया जाम,
आरोपी की गिरफ्तारी की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना से नाराज लोगों ने रास्ता जाम कर दिया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशश की, लेकिन सभी आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया है।
हादसे की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच आसपुर देवसरा थाने की पुलिस भी पहुंची। तब तक वहां सैकड़ों की भीड़ जुट चुकी थी। लोगों ने मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। लोगों ने कहा- ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाए। एसओ सुनील कुमार सिंह ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया ह
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment