Featured Posts

Breaking

Saturday, 4 January 2020

कोटा मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने मायावती को दिया जवाब

कोटा मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने मायावती को दिया जवाब

कोटा मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने मायावती को दिया जवाब
कोटा के एक अस्पताल में 100 से अधिक नवजात बच्चों की मौत को लेकर मायावती के बयान के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीयमहासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। प्रियंका ने कहा है कि कोटा में नवजात बच्चों की मौत को लेकर जानकारी मांगी गई है और इसके लिए कांग्रेस की तरफ से एक टीम भी वहां भेजी गई है।


मायावती ने साधा था निशाना


बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कोटा के अस्पताल में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा- यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘मांओं‘‘से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यूपी पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ और कोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी, जिससे यूपी की जनता को सतर्क रहना है।

प्रियंका का चुप्पी साधे रहना दु:खद


उन्होंने कहा- उससे भी ज्यादा अति दुःखद है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना। अच्छा होता कि वह यूपी की तरह उन गरीब पीड़ित मांओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही के कारण उजड़ गई है।



यह है मामला



राजस्थान में कोटाके जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 107 पहुंच गया है।कोटा के सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने आज (शनिवार) पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रिपोर्ट तलब की है।वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विशेष टीम राजस्थान के कोटा स्थित जे.के. लोन हॉस्पिटल पहुंच गई है।source https://www.bhaskar.com




No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I