साथ चलने से मना किया तो प्रेमी ने पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया
अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला को उसके प्रेमी ने सोमवार देर शाम पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने महिला के प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वंशी नगला का है। पुलिस का कहना है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
यूपी 112 की टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया
वही महिला को ज़िंदा जलाने की सूचना मिलते ही मौके पर यूपी 112 और सुभाषनगर पुलिस पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का चेहरा जल चुका है। उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला के पहले पति से दो बच्चे हैं।सीओ सिटी सीमा यादव का कहना है की एफआईआर लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी फरार है। उनका कहना है की जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment