Featured Posts

Breaking

Friday, 17 January 2020

बालाजी मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या

बालाजी मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या

हाथ में गोली लगने से शिष्य घायल, 5 पर एफआईआर दर्ज

बालाजी मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या

जिले केकर्वी कोतवाली क्षेत्र मेंगुरुवार रात बालाजी मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महंत अर्जुन दास बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। गोली बाइक चला रहे युवक को भी लगी, उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।

हमले से पहले बाइक सवार बदमाशोंं ने रुकने का इशारा किया



जानकारी के अनुसारशहर के प्राचीनबालाजी मंदिर के महंत अर्जुन दास गुरुवार रात अपने शिष्य आशीष तिवारी के साथ रामघाट से मंदिर वापस आ रहे थे, तभीमंदिर से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक चला रहे आशीष ने जैसे ही बाइक रोकी, बदमाशों ने महंत के सिर में गोली मार दी। जबकि, हमले में आशीष तिवारी को भी गोली लगी, जो बांह के ऊपरी हिस्से में धंस गई।आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां महंत को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल आशीष को जिला अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

एक आरोपी गिरफ्तार 

चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं और एक नामजद अभियुक्त कोगिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा किहत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
महंत अर्जुन दास।- फाइल
​​​​​​​महंत अर्जुन दास के शिष्य आशीष भी गोली लगने से घायल हुए।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I