Featured Posts

Breaking

Saturday, 4 January 2020

दीवार गिरने से 5 मजदूरों की दबकर मौत, योगी ने अधिकारियों को दिया हर संभव मदद का निर्देश

दीवार गिरने से 5 मजदूरों की दबकर मौत, 
योगी ने अधिकारियों को दिया हर संभव मदद का निर्देश

दीवार गिरने से 5 मजदूरों की दबकर मौत,

जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव में शनिवार को एक दीवार गिरने से मलबे में दबने से पांच मजूदों की मौत हो गई जबकि10 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

हालांकिमृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जतायी गई है।

जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा 35 दिन में 107 पर पहुंचा, जोधपुर एम्स की टीम जांच करने पहुंची
पुलिस के अनुसार गांव में स्टोन क्रशर की दीवार पर कुछ मजदूर प्लास्टर कर रहे थे। तभी अचानक ये हादसा हुआ। मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। क्रशर की दीवार बनाने वाले मजदूरों का न तो कोई रजिस्ट्रेशन था, न हीं उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए गए थे। बिना किसी सुरक्षा उपकरणों से ही क्रशर पर मजदूरों से काम करवाया जा रहा था।


हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने जिलाधिकारी (डीएम) को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है. साथ ही घायलों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए और पीड़ितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।source https://www.bhaskar.com

हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I