Featured Posts

Breaking

Sunday, 26 January 2020

कोहरे के चलते नहीं दिखी बाइक, टक्कर के बाद 40 फिट नीचे वरुणा नदी में गिरी पिकअप

कोहरे के चलते नहीं दिखी बाइक, टक्कर के बाद 40 फिट नीचे वरुणा नदी में गिरी पिकअप

3 की मौत

वाराणसी जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप बाइक को टक्कर मारने के बाद 40 फिट की ऊंचाई से वरुणा नदी में गिर गई। हादसे में3लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिकअप सवारसगे भाई शामिल हैं। जबकि बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



हादसा कपसेठी थाना इलाके के कालिकाधाम पुल का है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बड़ागांव से कपसेठी की ओर पिकअप मुर्गा लेकर जा रही थी। कोहरे के कारण पुल पर साइड से जा रहे बाइक सवार को पिकअप चालक नहींदेख पाया। बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप करीब 40 फिट ऊंचाई से वरुणा नदी में गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक पिकअप की बोनट पर आ गया था।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस औरग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरूकरते हुए सभी को बाहर निकाला। लेकिन, तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि एक युवक की सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों की पहचान पिकअप चालक शमसुद्दीन और उसका खलासी भाई निजमुद्दीन और बाइक सवार सूरज यादव के रूप में हुई है। जबकि, सूरज का भाई अनुज घायल है। दोनों दूध लेकर जा रहे थे।
कोहरे के चलते नहीं दिखी बाइक, टक्कर के बाद 40 फिट नीचे वरुणा नदी में गिरी पिकअप
हादसे के बाद पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I