संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा,
कहा- केसरिया रंग हमेशा भारत को प्रकाश में बनाए रखने की प्रेरणा देता है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में झंडारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे के केसरिया रंग को श्रेष्ठता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह त्याग का रंग है। यह रंग हमें भारत को निरन्तर प्रकाश में बनाये रखने की प्रेरणा देता रहता है।कर्त्वय और अनुशासन के दायरे में रहकर ही पूरा होगा क्रांतिकारियों का सपना
भागवत ने कहा समृद्धि अहंकार के लिए नहीं बल्कि विश्व कल्याण के लिए होनी चाहिए। देश के संविधान ने सभी नागरिकों के अधिकार और कर्त्तव्य तय किये हैं। लेकिन यह अधिकार और कर्तव्य अनुशासनके दायरे में होंगे तभी देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का सपना पूरा हो सकेगा और उनके सपनों के भारत का निर्माण हो सकेगा।source https://www.bhaskar.co

No comments:
Post a Comment