जेएनयू छात्र शरजील के भारत के टुकड़े वाले बयान पर ओवैसी ने कहा- भारत के टुकड़े नामुमकिन
नागरिकता संशोधन कानून व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के आयोजक व जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम पर अलीगढ़ में केस दर्ज किया गया है।शरजील ने बीते 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सीएए के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में उत्तर-पूर्व भारत को शेष भारत से काटने की बात की थी। उनका ये वीडियो वायरल है। अलीगढ़ के अलावा शरजील पर असम में भी पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है।
एएमयू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की धमकी; हम उस कौम से जो किसी भी देश को बर्बाद कर देंगे, 150 अज्ञात पर केस दर्ज
गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना
अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि, जेएनयू में मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री के छात्र शरजील ने 16 जनवरी को एएमयू में सभा की। उन्होंने छात्रों के बीच राष्ट्र विरोधी बयान दिए। उनके भाषण के वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया। टीम उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को रवाना किया गया है।शरजील ने दिया था ये बयान
शरजील इमाम ने कहा- "क्या आप जानते हैं कि असमिया मुसलमानों के साथ क्या हो रहा है? एनआरसी पहले से ही वहां लागू है, उन्हें हिरासत में रखा गया है। आगे चलकर हमें यह भी पता चल सकता है कि, 6 में -8 महीने में सभी बंगालियों को मार दिया गया हैं। हिंदू हों या मुस्लिम। अगर हम असम की मदद करना चाहते हैं, तो हमें भारतीय सेना और अन्य आपूर्ति के लिए असम का रास्ता रोकना होगा। 'चिकन नेक' मुसलमानों का है। चिकेन नेक 22 किमी के हाइवे को कहते हैं, ये हाईवे पूर्वोत्तर भारत को जोड़ता है।यह भी कहा- अगर हम सभी एक साथ आते हैं, तो हम भारत से पूर्वोत्तर को अलग कर सकते हैं। यदि हम इसे स्थायी रूप से नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम 1-2 महीने के लिए हम ऐसा कर सकते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम भारत से असम को काटें। जब ऐसा होता है। उसके बाद ही सरकार हमारी बात सुनेगी।
संबित पात्रा व गिरिराज सिंह ने प्रदर्शनों पर उठाए सवाल
वीडियो में शरजील पूर्वोत्तर व असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात कर रहा है। इस वीडियो को टि्वट करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर भारत के टुकड़े करने की साजिश चल रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी वीडियो टि्वट कर कहा- इन गद्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं कि, इनका खून शामिल है, यहां की मिट्टी में?##
भारत कोई मुर्गी की गर्दन नहीं जो कोई मरोड़ दे: ओवैसी
शरजील के देश विरोधी बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- भारत कोई मुर्गी की गर्दन नहीं है जो टूट जाए या अलग हो जाए, ये एक राष्ट्र है। कोई भी भारत या किसी भी क्षेत्र को नहीं तोड़ सकता है। मैं ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करता। मैं इसकी निंदा करता हूं। इस तरह के निरर्थक बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment