Featured Posts

Breaking

Friday, 3 January 2020

सीएए के विरोध में हिंसा करने वाले 16 प्रदर्शनकारियों से वसूले जाएंगे 4.22 लाख

सीएए के विरोध में हिंसा करने वाले 16 प्रदर्शनकारियों से वसूले जाएंगे 4.22 लाख, 
रिकवरी के लिए नोटिस जारी

सीएए के विरोध में हिंसा करने वाले 16 प्रदर्शनकारियों से वसूले जाएंगे 4.22 लाख

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कानपुर में हुई हिंसा के मामले में जिला प्रशासन ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 16 प्रदर्शनकारियों को नोटिस जारी किया है। यहां बाबूपुरवा और यतीमखाना में आगजनी, तोड़फोड़ कर 4 लाख 22 हजार रुपए की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। इसकी भरपाई कराने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।



बाबूपुरवा व यतीमखाना में हुई थी हिंसा

दरअसल, सीएए के खिलाफ बीते 20 दिसंबर को बाबूपुरवा के ईदगाह मैदान में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर पथराव हुआ था। जिसमें चार मोटर बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया था और दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ हुई थी।

बाबूपुरवा में हिंसा के दौरान तीन लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे। बाबूपुरवा में हिंसा के बाद बीते 21 दिसंबर को यतीमखाना में भी बवाल हो गया था। यतीमखाना में प्रदर्शनकारियों ने चौकी में आग लगा दी थी।

चौकी के बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। हिंसा में एक सिपाही के कंधे में गोली लगी थी और एक दरोगा गंभीर तौर पर घायल हुआ था।

अभी और लोगों के नाम होंगे शामिल

एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि, बाबूपुरवा और यतीमखाना में 4 लाख 22 हजार की सार्वजनिक प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ था। इसके संबंध में नोटिस जारी हुई है। जिसमें 8 लोग बाबूपुरवा के और 8 लोग यतीमखाना के चिन्हित किए गए हैं।

 जिन लोगों ने संपत्ति का नुकसान किया है, उनकी रिपोर्ट पुलिस द्वारा आई है। सीसीटीवी फुटेज देखकर एसपी ने इनकी पहचान की है। अभी जांच की जा रही है, वीडियो फुटेज में और लोग चिन्हित होगे तो उनके नाम बढाए जाएंगे।source https://www.bhaskar.com

सीएए के विरोध की आशंका के तहत शुक्रवार सुरक्षा बलों ने किया फ्लैगमार्च।



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I