Featured Posts

Breaking

Tuesday, 3 December 2019

अभिनेता विक्रांत मैसी ने की गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से सगाई,

अभिनेता विक्रांत मैसी ने की गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से सगाई, 

अभिनेता विक्रांत मैसी ने की गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से सगाई,
 'दिल धड़कने दो', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से सगाई कर ली है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने इस बात की पुष्टि की। उनकी मानें तो उन्होंने पिछले महीने गुपचुप तरीके से हुई रोका सेरेमनी में सगाई की। वे कहते हैं, "मुझे लगता है कि सही समय पर इस बारे में बात करनी चाहिए। लेकिन हां हमने बहुत छोटा प्राइवेट फंक्शन रखा था।" उनके मुताबिक, सेरेमनी में कुछ क्लोज फ्रेंड और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।
शादी की डिटेल नहीं बताई
बातचीत में विक्रांत ने शादी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने कहा, "सही समय आने पर मैं शादी और सभी चीजों पर खुलकर बात करूंगा।" विक्रांत और शीतल ने अल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले सीजन में साथ काम किया था। सीरीज के दूसरे सीजन में भी वे नजर आ रहे हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग हाल ही में शुरू हुई है।

'छपाक' की शूटिंग के दौरान विक्रांत मैसी, डायरेक्टर मेघना गुलजार और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ। 

विक्रांत डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।source https://www.bhaskar.com





No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I