Featured Posts

Breaking

Tuesday, 3 December 2019

ऋतिक रोशन ने शेयर की अपने दिल की फोटो,

ऋतिक रोशन ने शेयर की अपने दिल की फोटो, 

इमोशनल मैसेज में लिखा- सचमुच...हम सभी कितने कमजोर हैं

ऋतिक रोशन ने शेयर की अपने दिल की फोटो,
 अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर अपने दिल की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा, "मेरे दिल का आकार। सचमुच...हम सभी कितने कमजोर हैं। काश कि हमें जिंदगी का आधा समय अनजाने में खर्च करने की जरूरत न हो। ताकि हर समय सभी को प्यार करने की कोशिश की जा सके। कितनी आसानी से भूल जाते हैं कि हम सब एक हैं और प्यार के लिए बने हैं।"

फैन ने लिखा- आप हमारी प्रेरणा हैं
12 घंटे के अंदर ऋतिक की इस फोटो को करीब 9 लाख लोगों में लाइक किया। कई फैन्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "दिल स्वस्थ दिख रहा है।" एक फैन ने लिखा, "प्रेरणादायक।" एक अन्य फैन ने लिखा, "आपकी खूबसूरती आपके अंदर और आपके सर्च में दिखती है। आप हमेशा से मेरे पसंदीदा हैं। कृष द हीरो।"


वर्क फ्रंट की बात करें तो 2019 में ऋतिक दो फिल्मों 'सुपर 30' और 'वॉर' में नजर आए। दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। उनकी 'वॉर' 300 बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए कमाकर इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन अगले साल उनकी 'कृष 4' फ्लोर पर आ सकती है।
source https://www.bhaskar.com





No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I