इंडियन आइडल में पहुंची दीपिका पादुकोण
बोलीं- ब्रेक देने के लिए हिमेश रेशमिया की आभारी हूं
इस वीकेंड दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' को प्रमोट करने इंडियन आइडल-11 के सेट पर पहुंची। दीपिका ने शो के जज हिमेश रेशमिया के साथ अपने डेब्यू सॉन्ग 'नाम है तेरा तेरा..' का जिक्र किया। दीपिका ने कहा- "फराह खान ने वो वीडियो देखने के बाद ही मुझे फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया था। इसलिए मैं हिमेश सर को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया।"
हिमेश ने साझा किया ऑडिशन का किस्सा :हिमेश ने करियर के चुनाव को लेकर दीपिका के साहसी कदम की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के चलते ही आज वो सबसे बेहतरीन और सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बहुत-से लोग उनसे ये कहते थे कि उनके म्यूज़िक वीडियो 'नाम है तेरा तेरा' ने ही दीपिका को इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया था,
लेकिन इस पर हिमेश का कहना है कि दीपिका के समर्पण और पक्के इरादों ने ही आज उन्हें सभी की पसंदीदा एक्ट्रेस बनाया है। उन्होंने आगे बताया कि इस गाने के ऑडिशन के लिए बहुत सारी लड़कियां आई थीं लेकिन दीपिका इनमें बेस्ट थी और इसलिए उन्होंने वो मौका हासिल कर लिया था।
##
छपाक के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतेंगी दीपिका : हिमेश ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुएलिखा- दीपिका के साथ फिर से नाम है तेरा पर परफॉर्म करके बहुत मजा आया। वे एक अद्भुत प्रतिभा हैं। उन पर गर्व है। छपाक एक अविस्मरणीय फिल्म है। वे एक अनूठी कलाकार हैं।
एक और पोस्ट में उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए लिखा- दीपिका छपाक के लिए नेशनल और देश के सारे अवॉर्ड जीतने जा रही हैं। वे ऐतिहासिक हैं। नाम है तेरा तेरा से लेकर छपाक तक।
source https://www.bhaska

No comments:
Post a Comment