Featured Posts

Breaking

Monday, 16 December 2019

महेश भट्ट ने किया सीएए के खिलाफ प्रदर्शन,

महेश भट्ट ने किया सीएए के खिलाफ प्रदर्शन

महेश भट्ट ने किया सीएए के खिलाफ प्रदर्शन,
देश के कई शहरों में नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सोमवार को फिल्ममेकर महेश भट्ट भी ऐसे ही एक प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने मुंबई में कांग्रेस नेता संजय झा के साथ मिलकर अधिनियम के खिलाफ आवाज उठाई और कुछ फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "हम भारत के लोगों ने संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत के गठन का संकल्प लिया है। (आंबेडकर के निवास पर, संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद।)" हालांकि, अभिनेत्री कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल ने इसके लिए भट्ट पर निशाना साधा है।


रंगोली ने पूछा- आपको मिर्ची क्यों लग रही है

रंगोली ने महेश भट्ट के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए लिखा है, "भट्ट साहब पूरी दुनिया में मुसलमानों के लिए करीब 50 देश हैं, इस ग्रह पर करीब 80 ईसाई / कैथोलिक देश हैं, लेकिन पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही हिंदू देश है। अगर हम अपनी सुरक्षा कर रहे हैं तो आपको मिर्ची क्यों लग रही है। कहां जाएंगे हिंदू।"

रंगोली यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अपने एक अगले ट्वीट में लिखा, "जब हमने मुस्लिम लीग के आग्रह पर पाकिस्तान को अलग कर दिया था तो अब हम इसे हिंदू राष्ट्र कहने के लिए क्यों शर्मिंदा हों? यह हिंदू राष्ट्र है और हमेशा रहेगा, सुधर जाओ टुकड़े गैंग।"

महेश भट्ट ने कहा था- कागजात जमा नहीं करूंगा

महेश भट्ट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे संविधान की शपथ लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है, "हम भारत के लोग देश के संविधान के मूल्यों में निष्ठा रखते हैं और इसे धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक देश बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 हम संकल्प लेते हैं कि सभी नागरिकों को उनकी जाति, धर्म, भाषा और सांस्कृतिक मान्यताओं से निरपेक्ष रखते हुए उन्हें समानता देंगे।" वीडियो में भट्ट ने यह भी कहा है कि वे सीएए का विरोध करते हैं और संकल्प लेते हैं कि इसलिए अगर उनसे उनकी नागरिकता साबित करने के लिए किसी तरह के कागजात मांगे जाएंगे तो वे उन्हें जमा नहीं करेंगे।source https://www.bhaskar.com
##
Mahesh Bhatt protest against CAA, Rangoli Chandel asked- We are protecting ourselves, why are you feeling chilly



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I